पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेएसआर क्रिकेट अकादमी अंबेडकरनगर ने 40 ओवर में 213 रन बनाए। इस पारी में प्रिंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 68 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में शाहगंज ने कड़ी टक्कर दी। टीम की ओर से अंश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक 3 विकेट लिए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। शाहगंज लक्ष्य पीछा करते हुए 197 रन बना पाई और मुकाबला 106 रन से हार गई।








