आधुनिक कृषि मॉडल बना आकर्षण का केन्द्र, अधिकारियों ने की सराहना
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। जनपद में कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कृषि निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक, उपजिलाधिकारी, कृषि विभाग के उपनिदेशक (DD) गिरीश कुमार एवं बीडीओ मोहम्मदी ने प्रगतिशील किसान नत्थू लाल शुक्ला के फार्म का निरीक्षण किया। सीडीओ ने कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसान क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। वहीं उपजिलाधिकारी ने कहा कि बदलते समय में किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहकर नई फसलों एवं आधुनिक कृषि मॉडल को अपनाना चाहिए जैसा कि शुक्ला जी ने अपनाया है जिससे आय में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। गौरतलब है कि प्रगतिशील किसान नत्थूलाल शुक्ला को उत्कृष्ट एवं आधुनिक कृषि कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें राज्य एवं जिला स्तर पर भी कई सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। कृषि क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। अंत में अधिकारियों ने फार्म पर किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






