HomeViralऋषि टोला से सब्जी मण्डी तक नाले की होगी विशेष सफाई

ऋषि टोला से सब्जी मण्डी तक नाले की होगी विशेष सफाई

  • ऋषि टोला से सब्जी मण्डी तक नाले की होगी विशेष सफाई

  • ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान में महापौर ने निरीक्षण करके किया जनसंवाद

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। शहर के मध्य स्थित ऋषि टोला से सब्जी मंडी जाने वाला नाला बरसात के पहले पूरी तरह से साफ होगा और जरूरत के मुताबिक जगह-जगह गहराई भी बढ़ाई जाएगी, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए विभिन्न जगह पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। यह निर्देश महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान दिया। उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी थे।
सुबह के 7 बजे महापौर के ऋषिटोला पहुंचने पर पार्षद अनिल सिंह ने अगवानी की। यहां से शुरू हुए निरीक्षण में पार्षद हरिश्चंद्र अग्रहरि एवं सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल भी शामिल रहे। महापौर ने जलभराव ख़त्म करने के मद्देनजर नाले की ऊंचाई बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की। उन्होंने नगर आयुक्त से स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भिजवाने का निर्देश दिया। यहां लोगों ने बताया कि नाले की गहराई कम होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी रहती है। कई जगह पर लोगों ने नाले पर आक्रमण कर रखा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले पर रखी गई पटिया वाहनों के आवागमन के दबाव के कारण टूट गई है।
नगर आयुक्त ने लोगों को टूटी हुई पटिया बदलवाने का भरोसा दिया। उन्होंने नाले के किनारे सफाई कर रखा गया कचरा तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जगह एंटी लार्वा का छिड़काव चल रहा था और सफाई भी हो रही थी। कई स्थानों पर नागरिकों ने जल भराव की शिकायत किया। साथ ही बताया कि बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को अपने काम से बाहर जाने में काफी दिक्कत होती है। यहां भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की जिस पर महापौर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी के पहले नाला खुलवाने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण का समापन फतेहगंज चौराहे पर हुआ। यहां स्थानीय लोगों की मांग पर महापौर ने सुंदरीकरण कराने का वादा किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता निर्माण राजपति यादव, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read