HomeTrendingजनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने लिया जायजा

जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने लिया जायजा

  • जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने तहसील रामनगर स्थित जनगणना प्रशिक्षण स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति, तकनीकी व्यवस्था एवं प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों की विस्तार से समीक्षा किसा। साथ ही निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझकर ही फील्ड में कार्य करें जिससे जनगणना कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ हो सके।
जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक भवन, आवासीय एवं गैर-आवासीय इकाइयों का विवरण एकत्र किया जाएगा जो आगामी जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार करेगा। तहसील फतेहपुर में 360 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को 18 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। तहसील सिरौलीगौसपुर, रामसनेही घाट, हैदरगढ़, रामनगर एवं नगर पालिका नवाबगंज में कुल 1487 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को 58 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। प्रशिक्षण में हाउस लिस्टिंग, मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग, डेटा एंट्री प्रक्रिया, सत्यापन एवं फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूर्ण रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है जिसके माध्यम से संकलित समस्त डेटा रियल टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। इस जनगणना में पहली बार नागरिकों को स्वगणना का अवसर प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत नागरिक 7 से 21 मई तक निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह पहल जनसहभागिता को बढ़ावा देने के साथ प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं आधुनिक बनाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read