HomeTrendingजिलाधिकारी ने पिपरा बाजार में करायीं क्रॉप कटिंग

जिलाधिकारी ने पिपरा बाजार में करायीं क्रॉप कटिंग

  • जिलाधिकारी ने पिपरा बाजार में करायीं क्रॉप कटिंग

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। सदर तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम पिपरा बाजार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गेहूँ की पैदावार का आकलन करने के उद्देश्य से दो किसानों के खेतों में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गेहूँ की कटाई कर उपज का परीक्षण कराया। क्रॉप कटिंग के दौरान कृषक सुरेश कुमार तिवारी के गाटा संख्या-318, क्षेत्रफल 43.30 वर्ग मीटर में उपज (12.600), 29 कुन्तल प्रति हेक्टेयर, कृषक राम औतार के गाटा संख्या-96, क्षेत्रफल 43.30 वर्ग मीटर में उपज (18.00) 41 कुन्तल प्रति हेक्टेयर। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शी ढंग से कराए जाएं ताकि जिले में गेहूँ की औसत उपज का सटीक आकलन किया जा सके। क्रॉप कटिंग प्रयोग न केवल उत्पादन के सही मूल्यांकन में सहायक होते हैं, बल्कि इससे किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की गणना भी अधिक सटीक रूप से की जा सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर किसानों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर तहसीलदार सदर मनीष कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी योगेंद्र प्रसाद चौहान, जिला समन्वयक इफको टोकियो गोंडा विजय सिंह, संबंधित ग्राम के लेखपाल भीम वर्मा, राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read