आंधी पानी ने मचायी तबाही: बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र सहित कई गांव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मुबारकपुर, लालूपुर सहित कई गांव में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से शोरा गांव में अनिल तिवारी, मनोज तिवारी, लालूपुर खास गांव में राम बहादुर चौधरी मालती देवी, श्याम बहादुर चौधरी, हरीकरन, जयकरन, मझिगवां गांव के कमलेश गुप्ता सहित कई अन्य गांव में गेहूं व सरसों की फसल बारिश में बर्बाद हो गई है। गांव वालों का कहना है कि लगभग 30 बीघे से ज्यादा की फसल बारिश और ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद हो गई है। किशन मनोज तिवारी ने बताया कि पूरे नुकसान की सूचना लेखपाल कमल को दे दी गई है। खेतों में कटा गेहूं हवा के तेज थपेड़ो से उड़ गया है । खेतों में भर पानी दस्तान बया कर रहा है। पूरे मामले को लेकर जब लेखपाल कलम को फोन पर बात करने के कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नही उठाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



