HomeJaunpurदुर्गा पूजा महासमिति के विवाद का हुआ इतिश्री

दुर्गा पूजा महासमिति के विवाद का हुआ इतिश्री

दुर्गा पूजा महासमिति के विवाद का हुआ इतिश्री

इस बार बिना महासमिति अध्यक्ष के होगा मेले का संचालन
संरक्षक मण्डल ने लिया निर्णय दोनों पक्षों ने किया स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर‌, जौनपुर। स्थानीय नगर में महासमिति के एक गुट ने बैठक कर अपने पूर्व अध्यक्ष को चुन दिया तो दूसरा पक्ष महासमिति का गठन कर नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जिसके बाद से नगर में महासमिति को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।
शनिवार को संरक्षक मंडल इस गुटबाजी को सुलझाने के लिए थाना परिसर में सीआरओ गणेश प्रसाद व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में दोनों समितियों के लोगो की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों समितियों ने अपनी बात को बारी-बारी से रखा जिसके बाद दोनों महासमिति के लोगों ने महासमिति के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद सिंहा के ऊपर निर्णय को छोड़ दिया जिसका वहां मौजूद अधिकारियों ने भी समर्थन किया। इसके बाद दिनेश चंद सिंहा ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस वर्ष महा समित का कोई भी अध्यक्ष नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि दो नाम उस महासमिति से व दो नाम इस महासमिति से दिया जाएगा जिनकी देख—रेख में पूरा मेला संपन्न कराया जाएगा। इस निर्णय का सभी ने कर्तल ध्वनि से स्वागत किया। इसी के साथ महासमिति में उपजे विवाद का इतिश्री हो गया। अब यही 4 लोग एक वर्ष तक नगर में होने वाले सभी हिंदू पर्वों में अपनी सहभागिता निभाते हुए सकुशल पर्व को संपन्न करायेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह, जीवन लाल अग्रहरी, मछलीशहर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय जायसवाल, बृजेश यादव एडवोकेट, अर्जुन विश्वकर्मा, प्रशांत मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, नितेश जायसवाल, पवन गुप्ता सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read