HomeJaunpurकच्ची दीवाल गिरने से टीनशेड हुआ धराशाही, बाल—बाल बच्चे लोग

कच्ची दीवाल गिरने से टीनशेड हुआ धराशाही, बाल—बाल बच्चे लोग

कच्ची दीवाल गिरने से टीनशेड हुआ धराशाही, बाल—बाल बच्चे लोग

तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हडही गांव में तेज बारिश के कारण शनिवार रात रामजीत गौतम के टीनशेड पर कच्ची दीवाल गिर जाने से लोग बाल—बाल बच गये। गृहस्थी का रखा सारा सामान नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामजीत गौतम के टीनशेड पर पड़ोसी इंद्रपाल गौतम की कच्ची दीवाल शनिवार की रात तेज बारिश होने गिर गई। इससे दीवाल समेत टिन सेट धराशाही हो गया जिसमें रामजीत गौतम का पूरा परिवार सोया हुआ था। आवाज सुनकर लोग बाहर भाग गये, उसमें रखा गया गृहस्थी का सामान खटिया, चारपाई, बिस्तर, रजाई, गद्दा, गेहूं, चावल समेत अन्य खाद्यान्न पदार्थ नष्ट हो गया। तेज आवाज सुनकर आस—पास के लोग पहुंच गये। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी जिस पर उन्होंने राजस्व विभाग को दी राजस्व विभाग ने पहुंचकर नुकसान हुए मकान का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग से हुए नुकसान का मुआवजा की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read