ईओ एवं चेयरमैन ने कराया मानकविहीन कार्य
15 दिन में ही उखड़ गयी 9 लाख की डामरीकरण रोड
सभासद ने उखाड़कर दिखाया मानकविहीन रोड
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 1 एसआर इंटर कॉलेज पान मंडी में 1 महीने पहले पड़ी 100 मीटर से डेढ़ सौ मीटर लगभग डामरीकरण रोड मात्र 15 दिन में अधिकारियों के भ्रष्टाचार का प्रतीक बता रही है जहां पहले ही बारिश में मानक विहीन डामरीकरण रोड रोड को सभासद ने उखाड़कर अध्यक्ष और ईओ को उनके भ्रष्टाचार का आइना दिखा दिया।
नगर पालिका के भ्रष्टाचार की परते हैं जो अब दिन-ब-दिन खुलती जा रही हैं। शहर में ईओ के मोटे कमीशन के चलते जो भी विकास कार्य हुए हैं। वह पूर्णता मानकविहीन देखे जा रहे हैं और अभी तक भ्रष्टाचार में लिफ्ट बड़बोले ईओ के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पालिका द्वारा कराए गए सीसी रोड या डामरीकरण रोड जो मानक भी बनाए गए हैं, वह अब अपनी जुबानी खुद बोल रहे हैं जहां 15 दिन पहले एसआर इंटर कॉलेज पान मंडी के पास 100 से लगभग डेढ़ सौ मीटर डामरीकरण रोड दलय गया था। उसका टेंडर 900000 रुपए लगभग हुआ था जो मात्र 15 दिन में ही उखड़ गया जिसको मेंबर ने अपने हाथों से स्वयं मानकविहीनता अध्यक्ष और ईओ राम अचल कुरील को दिखाकर उनके भ्रष्टाचार का उन्हें आईना दिखाया।
——इनसेट——
चेयरमैन एवं ईओ के भ्रष्टाचार का जनता व मेम्बर खुलकर कर रहे विरोध
उरई (जालौन)। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील द्वारा जो भी कार्य कराए गए हैं, वह पूर्णता मानकविहीन है। उसका विरोध सभासद तो कर ही रहे हैं, बल्कि जो जनता भी खुलेआम करने पर तैयार हैं।
——इनसेट——
ईओ एवं जेई की मिलीभगत से हो रहा मानकविहीन कार्य
उरई (जालौन)। टेंडर होने के बाद जो भी स्टीमेट बनाया जाता है, वह केके द्वारा बनाया जाता है जिसमें कमीशन का खेल होने के बाद के स्टीमेट तो बनाते हैं लेकिन मानक विंकर होने के बाद अधिशासी अधिकारी और जेई उसकी ओर देखते नहीं जब रोड होकर जाता है तो अपना-अपना पाडला झाड़ते हैं।
——इनसेट——
अध्यक्ष के खास पूर्व सभासद चौधरी ने डलवाया मानक
उरई (जालौन)। अध्यक्ष के सबसे खास पूर्व सभासद चौधरी ने 9 लाख की लागत से डलवाया। रोड मात्र 15 ही दिन में बढ़ गया। अब जनता का कहना है कि अध्यक्ष के इशारे पर हो मानक विहीन कार्य।
——इनसेट——
अध्यक्ष बोले— ईओ साहब कर रहे ठेकेदार एवं जेई का सपोर्ट
उरई (जालौन)। पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी का कहना है कि सड़क मानक दिन बनी है और उसको दोबारा से बनाया जाएगा लेकिन इसमें पक खास यही और खास ठेकेदार द्वारा बनाई गई है और इसमें ईओ साहब ठेकेदार का सपोर्ट कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














