सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अभियान चलाकर काटे गये १० बकायेदारों के कनेक्शन | #TejasToday

धर्मापुर, जौनपुर। रविवार को विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में दस बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। बता दें कि रविवार को विद्युत विभाग की टीम एसडीओ मैनेजर प्रसाद के नेतृत्व में धर्मापुर गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस सघन चेकिंग अभियान में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने १० बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटा तथा ३६ हजार की वसूली किया। विभाग द्वारा चलाये गए इस अभियान के दौरान गांव के अन्य उपभोक्ताओं में हड़कम्प मचा रहा। इस चेकिंग अभियान में एसडीओ मैनेजर प्रसाद, लाइनमैन संतोष कुमार, नागेंद्र सिंह, श्याम लाल व महेंद्र मौजूद रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







