महान समाज सुधारक थीं माता सावित्री बाई फुले: अरविन्द पटेल | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
महान समाज सुधारक थीं माता सावित्री बाई फुले: अरविन्द पटेल | #TejasToday
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के कजगांव में माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह का आयोजन सरदार सेना जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की महान समाज सुधारक का जन्म महाराष्ट्र में ३ जनवरी १८३१ को एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम खण्डोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था।सावित्री बाई फुले का विवाह सन् १८४० में मात्र ९ वर्ष की उम्र में १२ वर्षीय ज्योतिराव फुले के साथ हुआ। ज्योतिबा बहुत बुद्धिमान थे, वे महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे। देश की पहली महिला शिक्षिका, समाजसेविका, कवि और वंचितों की आवाज उठाने वाली माता सावित्री बाई फुले और उनके पति ज्योतिराव फुले ने वर्ष १८४८ में मात्र ९ विद्यार्थियों को लेकर एक स्कूल की शुरुआत की थी। इसी क्रम में आरसी पटेल, वीर बहादुर यादव, त्रिभुवन सिंह पटेल, उदयभान गौतम सहित कई वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान वृजेन्द्र पटेल,विपिन पटेल, त्रिभुवन पटेल, राजकुमार सिंह, शाह आलम, विकास पटेल, श्याम सुन्दर, जंग बहादुर, हरिशंकर पटेल, मोहन लाल, सन्तोष मौर्य, ह्दय नरायन गौड़, प्रेमचन्द्र पटेल, नाटे माली, सन्तोष शर्मा, रविशंकर यदुवंशी, नवनीत यादव, सुबाष प्रजापति, त्रिभुवन पटेल, हेमन्त कुमार, परमेश पटेल, सूरज शर्मा, मोहन लाल पटेल, कमलेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता गजराज पटेल व संचालन अरविन्द पटेल ने किया। अन्त में नन्द लाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट