मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘निष्ठावान रामभक्त’ बताया

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘निष्ठावान रामभक्त’ बताया

सप्तपुरी में अग्रणी अयोध्या की 5 सौ वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त: योगी
मुख्यमंत्री ने 1056 करोड़ की 46 परियोजनाओं का कियालोकार्पण व शिलान्यास
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। राम नगरी में रविवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘निष्ठावान रामभक्त’ बताया। विपक्ष पर निशाना साधने के साथ ही सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में प्रधानमंत्री के आगमन यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री की अयोध्या और परमात्मा राम में गहरी आस्था है।

कहा कि सप्तपुरी में अग्रणी अयोध्या की पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राममंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। अयोध्या को विश्व का सबसे सर्वोत्तम नगर बनाने के लक्ष्य से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि पहले की सरकारें अंधकार की आदी थी, इसीलिए अयोध्या और राज्य के अनेक जिलों में बिजली नहीं आती थी। अब बिजली जाती नहीं है। अयोध्या एलइडी लाइट्स से जगमगा रही है। मुख्यमंत्री ने 1056 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उन्होंने कहाकि विश्व में भारत का नाम बढ़ा है। भारत महाताकत बनने की ओर अग्रसर है। सीएम ने कहा कि जिस ब्रिटेन ने दो वर्षों तक भारत पर शासन किया था, उसे पिछाड़ कर भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बना है। पहले भारत में स्मार्ट सिटी की कल्पना भी नहीं थी। अब शहरों को समृद्ध किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट सड़कें भी बन रहीं हैं।

शहरी गरीबों को आवास योजना से लाभांवित किया जा रहा है। टू लेन को फोर लेन और फोर लेन को सिक्स लेन किया जा रहा है। उन्होंने अमृत महोत्सव को गौरवमयी बताया। कहा, तमाम लोग इस तथ्य से अनभिज्ञ हैं कि 1947 में देश स्वतंत्र हुआ तो प्रत्येक घरों पर तिरंगा लहराया था अथवा नहीं लेकिन जब देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है तो 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराया। अब 2047 में कैसा भारत होगा, कैसा उत्तर प्रदेश होगा और कैसी अयोध्या होगी, इस विजन के साथ कार्य हो रहे हैं।

केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार रामनगरी का 30 हजार करोड़ परियोजनाओं से विकास कर रही है। अयोध्या का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक के साथ भौतिक विकास भी किया जा रहा है। इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर रिषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली के रामचंद्र यादव, बीकापुर के डा. अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent