टाइनी बैंक संचालक पर 21 हजार रूपये के धोखाधड़ी का आरोप

टाइनी बैंक संचालक पर 21 हजार रूपये के धोखाधड़ी का आरोप

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानापुर निवासीनी साधना पटेल के खाते से हजारों रुपया कई शिफ्ट में टाइनी संचालक ने निकाल लिया। जानकारी के अनुसार साधना पटेल का खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (टाइनी) अमिनी में है। साधना ने एफ.डी करने के लिए 15000 रुपया टाइनी संचालक को दिया लेकिन टाइनी संचालक ने उसका एफ.डी नहीं किया।

ना ही उसके खाते में पैसा जमा किया। उसके बाद जब जब युवती बैलेंस चेक करने के लिए जाती थी, तब तक टाइनी संचालक उसके खाते से रुपया निकाल लिया करता था। कई बार में 6 हजार रुपया के लगभग रुपया टाइनी संचालक ने उसके खाते निकाल लिया। युवती के कहने पर वह सर्वर की समस्या सहित अन्य समस्याओं को बता कर बात को टाल दिया करता था। युवती व उसके परिवार वालों के कड़े ऐतराज पर टाइनी संचालक ने पैसे लौटा देने की बात कही, लेकिन उसने पैसा नहीं लौटाया। थक—हार कर साधना ने रविवार को मिर्जामुराद थाने पहुंच टाइनी संचालक विजय कुमार के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent