Homeबहराइचमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की पौधरोपण करने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की पौधरोपण करने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की पौधरोपण करने की अपील

अब्दुल शाहिद
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील किया कि पर्यावरण संतुलन, सुखमय भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप सभी पौधरोपण जन आन्दोलन-2023 में सक्रिय भागीदारी करते हुए 22 जुलाई को पौधरोपण दिवस पर पौधरोपण अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य में वर्षा काल प्रारम्भ हो चुका है। यह मौसम पौधरोपण के लिए आदर्श है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण में आप सभी के भरपूर उत्साह व उमंग के साथ सहभागिता से पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस वर्ष वृहद पौधरोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य लेकर हर विभाग, संस्थान एवं नागरिक को प्रयास करना होगा। प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जन आन्दोलन का स्वरूप ले चुका हैं।

विगत 06 वर्षों में प्रदेश में लगभग 137 करोड़ पौधरोपण किया जा चुका है। व्यापक जनसहयोग से प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र में सतत् वृद्धि हो रही है। प्रदेश के हरित आवरण में 06 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य है। इसके लिए वर्ष 2021-22 के 9.23 प्रतिशत के कुल हरित क्षेत्र को वर्ष 2026-27 तक बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना होगा। इस उद्देश्य के साथ 35 करोड़ पौधरोपण प्रतिवर्ष के लक्ष्य के साथ 05 वर्षों में 175 करोड़ पौधरोपण करना होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read