Homeबहराइचमुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का हुआ सरलीकरण

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का हुआ सरलीकरण

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का हुआ सरलीकरण

इच्छुक परिवारों से मांगे गये आवेदन
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करने तथा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ के सरलीकरण का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है।

वर्तमान समय में जनपद की 37327 बालिकाएं योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। योजना की पात्रता रखने वाले परिवार विभागीय वेबसाइट एमकेएसवाई डाट जीओवी डाट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई समस्या आने पर कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ छः श्रेणियों में लागू है। प्रथम श्रेणी में बालिका के जन्म होने पर 2000 रुपये, द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 1000 रुपये, तृतीय श्रेणी कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 2000 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कक्षा छः में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 2000 रुपये, पंचम श्रेणी कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 3000 रुपये तथा षष्ट्म श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 2 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो, को 5000 रुपये एक मुश्त प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

योजना की पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि प्रदेश निवासी परिवार जिनके अधिकतम 2 बच्चे हों, पारिवारिक की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो, उन परिवारों की अधिकतम 2 बालिकाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से 2 जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप से गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 2 बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अधिकाधिक व्यक्तियों को योजना से आच्छादित करने के दृष्टिगत अब ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ हेतु राष्ट्रीयकृत बैंक के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के खाते भी मान्य होंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी/बालिका के माता-पिता या स्वयं बालिका के बैंक खाते में देय धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। श्री सिंह ने इच्छुक पात्र परिवारों से अपेक्षा की है कि विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read