Homeबहराइचप्रदेश से लेकर जिले तक फाइलेरिया से बचाव की मुहिम हुई तेज

प्रदेश से लेकर जिले तक फाइलेरिया से बचाव की मुहिम हुई तेज

प्रदेश से लेकर जिले तक फाइलेरिया से बचाव की मुहिम हुई तेज

डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
10 अगस्त से तीन ब्लाकों में चलेगा एमडीए अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्रदेश के 27 जिलों में 10 अगस्त से शुरू होने जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। राज्य स्तर पर इन सभी जिलों के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ज़िला व ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों को अभियान में सहयोग देने का संकल्प दिलाया जा चुका है।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को देरशाम जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक में अंतरविभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए विभागवार जिम्मेदारियाँ तय कीं। बैठक में डीएम ने पिछले अभियान में कार्यकर्ताओं को भुगतान, दवाओं की उपलब्धता, प्रशिक्षण की स्थिति, ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर और सुपरवाइजर की संख्या, दवा वितरण योजना, और प्रचार सामग्री (बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा किया। साथ ही शिक्षा, किशोर स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, खाद्य एवं रसद और पीएम किसान योजना से जुड़े अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिये।
जनपद के 3 विकास खण्डों में संचालित होने वाले अभियान के सम्बन्ध में सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिसमें हाथ, पैर, स्तन या अंडकोष में असामान्य सूजन आ जाती है। यह किसी भी उम्र में हो सकती है। एमडीए अभियान के दौरान साल में एक बार दी जाने वाली सुरक्षित दवाओं के सेवन से फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव है। इस बार यह अभियान कैसरगंज, तेजवापुर और नवाबगंज ब्लॉकों में चलाया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएँगे जिसमें दो वर्ष से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को छोड़कर सभी को दवा दी जाएगी।
जिला फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी दीपमाला ने बताया कि जनपद में एमडीए अभियान के लिए 645 टीमों का गठन किया गया है जिनमें 1290 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर और 112 सुपरवाइजर शामिल हैं। डीएम मोनिका रानी ने ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका को देखते हुए सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि अभियान की शुरुआत ग्राम प्रधानों के माध्यम से कराई जाए। प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका की प्रचार गाड़ियों पर बैनर, पोस्टर और ऑडियो संदेशों के ज़रिए जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोग तभी दवा लेंगे जब उन्हें बीमारी और बचाव की जानकारी दी जाए। हर गाँव तक संदेश पहुँचना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ संतोष राना, डॉ आरबी वर्मा, मेडिकल कालेज से कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ निपेंद्र, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ विपिन लिखोरे, डीपीएम सरजू खान, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, पाथ संस्था से अभिषेक, पीसीआई से डॉ रमन सोनी, फाइलेरिया इंस्पेक्टर विमल कुमार, रत्नेश सहित सम्बंधित ब्लाक के अधीक्षक, बीसीपीएम के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read