चैम्पियनशिप ट्राफी: जेके पब्लिक स्कूल ने अवध एजुकेशनल एकेडमी को हराया
शुभम जायसवाल
लखनऊ। महर्षि विश्वविद्यालय में चल रहे महर्षि इण्टर-स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी के चौथे दिन जेके पब्लिक स्कूल लखनऊ और अवध एजुकेशनल अकडेमी इण्टर कॉलेज के बीच एक धमाकेदार मैच खेला गया।
अवध एजुकेशनल अकडेमी के कप्तान तरुण कान्त ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शायद यह निर्णय उनके लिए हानिकारक साबित हुआ, क्योंकि जेके पब्लिक स्कूल ने उसके सामने एक जोरदार 170 रनों का लक्ष्य रखा जिसे अवध की टीम पूरा नहीं कर सकी। ऐसे में जेके पब्लिक स्कूल के कप्तान रितेश राज की टीम ने ११७ रनों से जीत दर्ज की। द्वितीय मैच ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और बॉयज एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज के बीच खेला गय जिसमे ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर १६९ रनों का लक्ष्य बॉयज एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज के सामने रखा परन्तु बॉयज एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज के बल्लेबाजों ने केवल ११६ रनों पर सिमटकर मैच अपने हाथों से गवां दिया।
मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से रोहित सिंह एवं तौशिफ को नवाजा गया। मैच में कोई भी खिलाडी ५० रनों के आंकड़े को नहीं छू सका। सवेरे से ही मौसम ख़राब होने के कारण ऐसे लग रहा था कि खेल देर से शुरू होगा किन्तु खिलाडियों के उत्साह ने मौसम को पीछे धकेलते हुए अपने समय पर मैच को ख़त्म किया। विश्वविद्यालय के सहायक वित्त अधिकारी एपी सेठ ने प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक खेलने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ विश्वविद्यालय के प्रांगड़ में चल रहे महर्षि स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता में विज्ञान और इंजीनियरिंग के प्रतिभागियों का दबदबा रह। विज्ञान के अशर, करन, हर्षिता और काजल एवं इंजीनियरिंग के राज रतन, अनिल, अनन्या और रैना ने बजी मारी और विज्ञान एवं इंजीनियरिंग को सेमी-फाइनल के तरफ अग्रसर किया।
शतरंज की प्रतियोगिता में चारों मैच उत्साहपूर्वक खेले गए जिसमे कॉमर्स (समीक्षा सिंह) और इंजीनियरिंग (आयुष वर्मा) एवं आर्ट्स (यश राज बाजपेई) ने विजय दर्ज की। कैरम में आर्ट्स की अंशिका श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग की प्रीती गौतम एवं विज्ञान से अशर अहमद ने कम समय में ही सारे पॉइंट्स अपने नाम करते हुए आने वाली श्रेणियों में स्थान सुरक्षित किया। मैच अब बेहद सावधानीपूर्वक खेले जा रहे हैं क्यूंकि मैच के सेमी-फाइनल अब नजदीक आ रहे हैं। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ निशांत कुमार बड़ी बारीकियों से सभी प्रतियोगिताओ का निरीक्षण कर रहे हैं एवं डॉ मधु प्रकाश श्रीवास्तव एवं स्पोर्ट्स कमेटी लखनऊ कैंपस के सहयोग से सुव्यवस्थित ढंग से सभी प्रतियागिताओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













