परीक्षा के लिए दुल्हन ने रूकवाई विदाई
अजय जायसवाल
गोरखपुर। एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर सुसराल न जाकर सीधे अपने कालेज परीक्षा देने चली गई। दूल्हा सहित अन्य लोग उसका कालेज के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करते रहें। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी दिनेश यादव की पुत्री नेहा का कुशीनगर जनपद के लक्ष्मीपुर के रामपुर बगहा निवासी महंत यादव के पुत्र दिग्विजय यादव से 27 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई।

गुरुवार की सुबह दुल्हन नेहा ने विदा होकर ससुराल जाने से पहले भौवापार में स्थित बच्ची देवी रामदेव चौबे महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की। कालेज के संरक्षक अजय कुमार चौबे, प्रबधंक अर्पित चौबे समेत कालेज की छात्र-छात्राओं ने वैवाहिक जीवन की बधाई दी। कालेज के प्रबधंक अर्पित कुमार चौबे ने कहा कि नेहा यादव ने अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश की हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














