सिद्धपीठ पर 22 सितम्बर को मनाया जायेगा महामण्डलेश्वर भवानीनन्दन जी का जन्मोत्सव
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज का आविर्भाव दिवस “जन्मोत्सव” 22 सितंबर दिन शुक्रवार को सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर मनाया जाएगा। सिद्धपीठ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राधाष्टमी 22 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान देश के कोने-कोने से सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य श्रद्धालु अपने गुरु श्री यति जी महाराज का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। गौरतलब हो कि अभी सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर पिछले 3 माह से अनवरत चातुर्मास महाअनुष्ठान चल रहा है। इसी दौरान राधा अष्टमी तिथि को प्रत्येक वर्ष श्री यति जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सिद्धपीठ पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। गुरु जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए दूर-दूर से शिष्यों का तांता लगा रहेगा। दूर-दूर से आए हुए शिष्यों के स्वागत के क्रम में संतोष यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सादात आये सभी संत भक्त मंडल का आभार प्रकट करने के लिए तथा उनकी सेवा भाव में जमकर अपनी सहभागिता हर वर्ष के बाद इस वर्ष भी करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










