करेंट से अधेड़ की हुई मौत
अमित त्रिवेदी
मल्लावां, हरदोई। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबटमऊ ग्रामसभा के गांव भूड़ मड़ैया निवासी रामकुमार राजपूत के बड़े बेटे रितेश (28) बर्ष की घर के बाहर चबूतरे पर लगे हैंडपंप में अचानक 11000, पोल से करेंट उतरने से उसकी मौत हो गई। रितेश की मौत की खबर करेंट की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई घटना की सूचना का प्रार्थना पत्र रामकुमार द्वारा दिया गया। मल्लावां कोतवाल शेषनाथ सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु हरदोई भेज दिया है। बता दें कि रितेश के दो संतान हैं। एक बालक अभिनव (3) बर्ष तथा एक पुत्री (1) वर्ष की है। पत्नी तथा परिवारीजनो का रो रो कर बुरा हाल है। घटना लगभग सुबह 10बजे की है। अब इसको बिजली विभाग की लापरवाही कहें या खुद की लापरवाही?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










