Homeआजमगढ़मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार हुआ दरिंदा, बच्ची के साथ...

मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार हुआ दरिंदा, बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार हुआ दरिंदा, बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी जावेद को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देवरिया राजधरपुर गांव के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जावेद के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।शुक्रवार देर शाम जब बच्ची के माता-पिता बाजार गए थे तभी पड़ोस के जावेद ने घर में अकेली बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया। माता-पिता के लौटने पर बच्ची की हालत देखकर उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और मेहनगर थाने में शिकायत दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की। रविवार रात मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में राहत की सांस है। हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश अब भी बरकरार है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read