नगला खंगर में अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। नगला खंगर थाना पुलिस ने 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ अमित कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ईशाहकपुर का निवासी है और लंबे समय से अवैध तरीके से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने जांच और सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। आरोपी शराब बेचकर स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रभावित करता था। गिरफ्तारी के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और भी प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














