वाराणसी। कोरोना वायरस जैसे महामारी से पूरा भारत पिछले एक महीने से लॉकडाउन हैं, लोग अपने घरों मे कैद हैं, आम आदमी तो अपनी जीवनी चला लेगा लेकिन गरीब व असहाय जिसके पास कुछ नही हैं वो कैसे अपनी जीवनी चलायेगे, वो तो भूखे प्यासे ही मर जायेगे। इसी को मद्देनजर रखते हुऐ संस्था पिछले एक महीने से लगातार कोरोना वायरस जैसे महामारी में बिना अपनी जान की फ़िक्र करते हुये संस्था प्रतिदिन वाराणसी के कई क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन व राहत समाग्री पहुचाँ रही हैं।

संस्था के संस्थापक सुधांशु सिंह का कहना हैं कि कोरोना वायरस जैसे महामारी में हमारी संस्था का एक ही उद्देश्य हैं की कोई भूखा न रहे महादेव की नगरी काशी में। संस्था के कार्यो को देखते हुऐ बहुत से लोगों ने मदद के लिए हाथ बढाया उसमें से एक हैं महेश जी जिसने 500 लोगों का राहत समाग्री जैसे आटा, दाल, चीनी, चावल, तेल, मसाला, आलू, सेनिटाईजर आदि चीज़ें संस्था को जरूरतमंद लोगों तक मुहैया करने को दिया। कार्यक्रम में सुधीर यादव, आकाशदीप तिवारी, सत्यम सिंह, प्रशन पाठक, विशाल शर्मा, सुनील पांडेय आदि लोगों के सहयोग से राहत समाग्री जरूरतमंद लोगो तक वितरण किया गया।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।

Leave a Reply