बागपत। लाॅकडाउन के बीच पश्चिमी यूपी में आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को बागपत में सुरक्षा व्यवस्था की उस समय पोल खुल गई जब जिला जेल में एक बंदी की हत्या कर दी गई। इसी जेल में करीब दो साल पहले डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या हुई थी। इसके बाद जेल प्रशासन से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर मे दो बंदियों के गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान जेल में एक बंदी की हत्या कर दी गई। इस दौरान कारागार में अफरा तफरी मच गई। एक-दूसरे पर हमले में बसी निवासी ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खूनी संघर्ष में अन्य बंदी भी घायल हुए हैं। सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर बंदियों को शांत कराया। पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बंदी ऋषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य बंदी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्जनभर बंदियों को मामूली चोटें आई हैं।
बता दें कि दो साल पहले बागपत जेल में जौनपुर निवासी जरायम की दुनिया का बेताब बादशाह कहे जाने वाला डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या हुई थी। मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया गया था। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया था।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।