धूमधाम से सम्पन्न हुआ शारदीय नवरात्र डांडिया महोत्सव
मातृशक्तियों ने बांधा समां, पारम्परिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने बिखेरी छटा
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका में शारदीय नवरात्र महोत्सव समिति की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्तियों ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक से पूरा आयोजन स्थल उत्सवमय हो उठा। महोत्सव में प्रतिभागियों ने पारंपरिक गुजराती अंदाज में डांडिया नृत्य प्रस्तुत करके भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य नवरात्र की खुशियों को साझा करने के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा।
विनोद अग्रहरि एवं अरविन्द अग्रहरि के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
शारदीय नवरात्र महोत्सव समिति के कार्यक्रम मार्गदर्शक विनोद अग्रहरि एवं अरविंद अग्रहरि रहे। आयोजनकर्ता के रूप में संगीता बलराम अग्रहरि, सीमा सुनील अग्रहरि, नूपुर मनोज अग्रहरि, प्रीति गुरुदयाल अग्रहरि एवं रानी पंकज अग्रहरि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कार्यकारिणी प्रमुख अमिता संदीप अग्रहरि, रितिका राहुल अग्रहरि एवं मीनल विकास सेठ का योगदान रहा। वहीं कार्यकारिणी सदस्य सपना दिनेश अग्रहरि, कुसुम रूपेश जायसवाल, सरस्वती अग्रहरि, विजयलक्ष्मी गुप्ता, गर्विता विनोद अग्रहरि, अंजलि रोहित अग्रहरि, मंजू अग्रहरि, सीमा प्रेम सेठ एवं संगीता चंद्र प्रकाश सेठ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। युवा कार्यकारिणी सदस्य उज्ज्वल अग्रहरि एवं ख्याति अग्रहरि ने भी अपनी भूमिका निभाई। महोत्सव ने नवरात्र के उल्लास को और खास बना दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना किया। समिति के सदस्यों ने सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।














