HomeLucknowसीएमएस शिक्षकों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

सीएमएस शिक्षकों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

सीएमएस शिक्षकों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

धन्यवाद समारोह व चरित्र निर्माण मार्च का हुआ आयोजन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक धन्यवाद समारोह का भव्य आयोजन आज सी.एमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात् अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री ने कहा कि सी.एम.एस. सही मायनों में भावी पीढ़ी को जीवन निर्माण की शिक्षा दे रहा है जिसके लिए डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी बधाई के पात्र हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि डा. गाँधी के नेतृत्व में सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा शिक्षित किये गये बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट, एमडी प्रो. गीता गाँधी समेत सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याें ने उपस्थिति दर्ज करायी। इस पत्रकारों से वार्ता करते हुये के सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के शिक्षकों की वर्ष भर की अभूतपूर्व उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया। साथ ही कहा कि कोरोना संकट की विषम परिस्थितियों के बीच सी.एम.एस. शिक्षकों ने शैक्षिक क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उस पर समस्त सी.एम.एस परिवार गौरवान्वित है। डा. गांधी ने बताया कि शैक्षिक सत्र में आईएससी तथा आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सीएमएम छात्रों ने अत्यन्त उच्च कोटि का परीक्षाफल देकर जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह प्रशंसनीय है।

आई.ए.एस एवं पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर कई बच्चों ने सीएमएस का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा सीएमएस के सर्वाधिक छात्रों का अमेरिका, इंलैण्ड, फास, जर्मनी आदि विभिन्न देशों की यूनिवर्सिटी में सलेक्शन हुआ है जिनमें से कई छात्रों ने स्कालरशिप के रूप में भारी धनराशि प्राप्त की है। इसी कड़ी में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय की इंस्पायर योजना में सीएमएस के सर्वाधिक छात्र सफल हुए। भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में भी सीएमएस के सर्वाधिक छात्र चुने गये हैं। इसके अलावा, शैक्षिक स्तर एवं मूलभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर का भव्य स्तर पर विकास किया गया है जिनमें उच्च कोटि की लाइब्रेरी, विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला, कम्प्यूटर रूम एवं छात्रों के लिए सुविधाजनक स्मार्ट क्लासरूम आदि शामिल है। डा. गाँधी ने सी. एम.एस. शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने निःस्वार्थ सेवा भावना की मिसाल कायम की है और अपने छात्रों को गुणवान व चरित्रवान बनाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मकदूमपुर पुलिस थाना से सीएमएस गोमती नगर आडिटोरियम तक विशाल चरित्र निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read