किशोरी ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के संभर खेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक किशोरी ने किसी बात से परेशान होकर आवेश जहरीला पदार्थ निगल लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के संभर खेड़ा गांव की रहने वाली नेहा 17 पुत्री पप्पू ने शुक्रवार दोपहर किसी बात से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन पिता ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डा आशीष सक्सेना ने उसकी हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर फ़ौरन उपचार देना शुरू कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











