प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त का सीधा प्रसारण 5 को
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 18वीं किश्त का प्रधानमंत्री द्वारा निर्गमन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 5 अक्टूबर को सभी विकास खंड कार्यालयों/रा0 क़ृषि बीज भण्डारों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किसानों को ससमय आमंत्रित कर, कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन के अपेक्षानुसार कार्यक्रम में किसानों की वर्चुअल रूप से सहभागित कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गए हैं। उन्होंने समस्त उप संभागीय क़ृषि प्रसार अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (क़ृषि) आजमगढ़ को निर्देशित किया कि सभी विकास खंड कार्यालयों, राजकीय बीज भण्डारों एवं क़ृषि विज्ञानं केन्द्रों पर एलईडी टीवी, साउंड, कृषकों के बैठने हेतु कुर्सी/दरी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











