HomeJaunpurमेडिकल कालेज में किशोरी की हुई मौत, लापरवाही का आरोप

मेडिकल कालेज में किशोरी की हुई मौत, लापरवाही का आरोप

मेडिकल कालेज में किशोरी की हुई मौत, लापरवाही का आरोप

आकाशदीप
शाहजहांपुर। जनपद के मेडिकल कालेज में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। आरोप है कि किशोरी को सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन नहीं दी गई। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते मौत हो गई। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से स्टाफ की शिकायत करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में गंज शहीद बाबा की मजार के आगे रहने वाले ताहिर आटो रिक्शा चलाते हैं। उनकी बेटी को दो दिन से बुखार आ रहा था। खांसी आने के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।

रात में उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां डाक्टर ने उसे इंजेक्शन दिया। ताहिर के मुताबिक सांस फूलने पर बेटी के आक्सीजन लगाने की गुजारिश की। नर्स ने आक्सीजन लगाई। 5 मिनट के बाद सिलेंडर खाली हो गया। वहां पर रखे 4-5 सिलेंडर बदलकर देख लिये परन्तु किसी में गैस नहीं थी जिसके चलते उनकी बेटी की मौत हो गई।

ताहिर ने बताया कि वह पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के पास ले जाएंगे जिससे दोषियों पर कार्रवाई कराई जा सकें। बेटी की मौत स्टाफ की लापरवाही के चलते हुई। यदि आक्सीजन सिलेंडर मिल जाता तो यह बेटी बच जाती। परिजन चाहते है कि ऐसे लापरबहा स्टाफ पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो और सजा मिले जिससे आगे किसी भी परिवार को अपने घर के सदस्य को लापरवाही के चलते खोना न पड़े।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read