Homeआजमगढ़बच्चों को जनपद के बारे में भी पढ़ायें शिक्षक: प्रबन्धक

बच्चों को जनपद के बारे में भी पढ़ायें शिक्षक: प्रबन्धक

बच्चों को जनपद के बारे में भी पढ़ायें शिक्षक: प्रबन्धक

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। प्रियंका सिंह इण्टर कॉलेज नरफोरा बिलारी में प्रबंधक धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार के साथ शिष्टाचार, शालीनता, सभ्यता का पाठ पढ़ना आज के दौर की महती आवश्यकता है। शिक्षा के प्रति लगातार सकारात्मक सोच पैदा करने का प्रयास करवायें। उन्होंने कहा विद्यालय में छात्रों को मात्रा का ज्ञान, व्याकरण शुद्ध और अशुद्ध का ध्यान रखने का प्रयास करें। अपने जनपद के ऐतिहासिक से लेकर सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों के बारे में भी बताने का पूरा प्रयास किया जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए जिससे लोगों के लिए यह विद्यालय कितना महत्वपूर्ण है।

अभिभावकों को किसी भी तरह से अपने बच्चों के प्रति शिक्षकों के प्रति नकारात्मक सोच पैदा न होने पाये अबकी बार यूपी बोर्ड का जो परिणाम आया। उससे छात्र-छात्राओं के अन्दर सकारात्मक सोच देखने को मिली उसमें विद्यालय भी अपना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहा। आज इस विद्यालय ने जनपद के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में भी इसकी लोकप्रियता और पहचान बढ़ी है कारण बहुत साफ दिखाई दे रहा है। इण्टर की परीक्षा में सम्मान के साथ प्रीति यादव, रिशु यादव, अमन कुमार यादव, और मुस्कान सोनी ने विद्यालय को सम्मान के साथ जिले में स्थान दिलाया है इतना ही नहीं हाई स्कूल में भी प्रतिभा, प्रियांशी मिश्रा, शिवांगी निषाद एवं प्रीति निषाद ने अपने मेहनत के बल पर औरों के लिए मिसाल बनने का काम किया है। प्रबन्धक ने आज के दौर में विद्यालय की छात्रवृत्ति सुविधा से कोई वंचित नहीं है। सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस, कापी, किताब, बैग, एडमिशन के साथ ही दे दिया जाता है। वहीं आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था देने का भी यहां पर प्रावधान है। इसके अलावा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आधा शुल्क में शिक्षा व्यवस्था के साथ निःशुल्क नामांकन की सुविधा भी दी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ पाठक, इंद्रकेश यादव, अमित शर्मा, अश्वनी राजभर, श्रीमती वंदना राय, पारसनाथ यादव, चन्दू यादव, बृजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read