एसजेएस कटघर में शिक्षक व अभिभावक संगोष्ठी आयोजित
पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय तहसील क्षेत्र के एसजेएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक व अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ। त्रैमासिक परीक्षा होने के बाद एसजेएस पब्लिक स्कूल कठघर में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती की वंदना करते हुए किया गया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों के अंक पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं ली बच्चो का अंक पत्र देखकर व सभी शिक्षकों के परिश्रम से अभिभावक बहुत खुश हुए। वहीं विद्यालय की सह प्रबंधिका प्रियंका सिंह ने कहा कि सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करे और अपने माता, पिता, गुरूजनों सहित विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रबंधक अनुज सिंह ने कहा कि महज तीन महीने के कोर्स के बाद सभी बच्चों ने एक प्रोफेशनल की तर परफांर्मेस दी है। बच्चों ने इन 3 महीना में काफी मेहनत की है और आज उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है। कार्यक्रम के समापन मे विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि जो पानी से नहाते हैं, वह सिर्फ लिबास बदलते हैं लेकिन जो पसीने से नहाते हैं, वह इतिहास बदलते हैं। शिक्षा के क्षेत्र मे एस जे एस पब्लिक स्कूल कठघर अग्रणी संस्थान है। हर एक्टीविटी पर विशेष ध्यान देकर बच्चो को आकर्षित किया जाता है और सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करने हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक वीएन दीक्षित, अभिषेक सिंह, उमेश त्रिवेदी, अकाउंटेंट राहुल, जया बाजपेई, शशी गुप्ता, स्नेहा चौहान, काब्या बाजपेई, पारुल मौर्य, रीतू सिंह, सरिता सिंह, वैशाली सिंह, शिवानी सिंह, गीता शुक्ला, स्नेहा यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










