HomeTrendingहरहुआ ब्लाक में 14 दिन में 1072 समितियों के नये सदस्य बने

हरहुआ ब्लाक में 14 दिन में 1072 समितियों के नये सदस्य बने

हरहुआ ब्लाक में 14 दिन में 1072 समितियों के नये सदस्य बने

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक मे पहली सितंबर से सहकारी समितियों में नये सदस्यों के बनने का महाअभियान दो सप्ताह पूरे होते ही नये बने सदस्यो की संख्या एक हजार से ऊपर हो गई। अपर जिला सहकारी अधिकारी विजय कुमार तथा एडीओ सहकारिता की उपस्थिति में सचिव अभय सिंह ने हरहुआ बीपैक्स में 45 नये सदस्य बनाये। इस दौरान हरहुआ समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने किसानों को सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी सिंह के निर्देश पर गुरूवार तक हरहुआ ब्लाक में कुल 1072 नये सदस्य बने। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि आगामी 30 सितंबर तक हर व्यक्ति के लिए सहकारी समितियो का सदस्य बनने का अवसर खुला है। हरहुआ बीपैक्स के बाद एडीसीओ विजय कुमार और एडीओ अवधेश सिंह ने आयर, भैठौली और गोसाईपुर मोहाँव बीपैक्स का भी भ्रमण किया तथा सदस्यता वृद्धि के लिए संबंधित सचिवों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आयर संतोष सोनकर, सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र, धनीशंकर मिश्र, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि अभी लगभग साढ़े 7 सौ सदस्यों की आनलाईन फीडिंग हो चुकी है। इस संबंध में सभी सचिवों को कड़ाई से कहा गया कि सभी नये सदस्यों की शत—प्रतिशत फीडिंग तत्काल सुनिश्चित करायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read