…निकाली गयी स्कूल चलो जागरूकता रैली
…निकाली गयी स्कूल चलो जागरूकता रैली
योगेश मिश्र
लालगंज, प्रतापगढ़। जनपद में सगरा सुंदरपुर के समीप हण्डौर स्थित आंचल पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बुधवार को स्कूल चलो रैली मे उत्साहजनक भागीदारी की। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली के माध्यम से घर घर जाकर मेधावियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित भी किया।
विद्यालय के संरक्षक पं. अष्टभुजा प्रसाद त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय गेट से रवाना किया। रैली मे बच्चों ने बेटी पढ़ाओं तथा शिक्षाप्रद स्लोगनों से भी जागरूकता दी। रैली क्षेत्र के खलहिया, दुबान, डीह, वैदान व चुड़िहार पट्टी होते हुए विद्यालय वापस पहुंचे। प्रबन्धक अनूप त्रिपाठी ने समापन समारोह मे कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके सामने दुनिया नतमस्तक हो जाया करती है। इस मौके पर आस्था त्रिपाठी, आंचल त्रिपाठी, ज्योती दुबे, हरिवंश शुक्ल, अशोक शुक्ल आदि रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।