Wednesday, April 22, 2026
HomeTrendingस्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

-

  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे
सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज के लोगों ने लोक निर्माण विभाग डाक बगले पायागीपुर के सामने भव्य स्वागत किया और कदम से कदम मिलाकर चलने एवं हर संघर्ष में साथ रहने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर शंकराचार्य जी ने कहा कि यहां के लोग अपनी आवाज बुलंद करें सरकारों के साथ अपनी बात रखें कि जब हमारे वोट आपके लिए हैं तो हम चाहते हैं कि गौ रक्षा का कानून आप बनाएं तो आप विलंब क्यों कर रहे हैं? जवाब मांगें और यह संकल्प ले लें कि जो व्यक्ति और पार्टी शपथपूर्वक घोषणा करेगी कि हम गौ माता की रक्षा करेंगे, उसी को वोट देने का संकल्प लें। यहां के हिंदुओं ने बिजली के लिए पानी के लिए वोट दिया है। तमाम समस्याओं के लिए वोट दिया है लेकिन अभी तक गौ माता के लिए वोट नहीं किया है हम चाहते हैं कि हमारा देश एक बार गौ रक्षा के लिए वोट करें गौ माता की रक्षा के लिए वोट देने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज कहते हैं कि बुलाया नहीं गया तो हमारा कहना है कि हमारी बिटिया का ब्याह थोड़ी है कि हम सबको पीला अक्षत भेजें सबको गौ माता की रक्षा के लिए आना चाहिए वह कह रहे हैं कि हमको बुलाया नहीं गया तो आप लोगों के माध्यम से हमने सादर आमंत्रण भेज दिया। अब तो बुलाए गए हैं। अब तो उनको बहाना नहीं है। अब तो आना चाहिए। वहीं उन्होंने सुल्तानपुर का नाम बदलने को लेकर कहा कि पहले गौ माता का रक्त गिर रहा है। हर जगह गौ माता की हत्या हो रही है जिसका पाप हर हिंदू के माथे लग रहा है। पहले उसको हटाओ नाम बदलने में तो कोई बात नहीं है गाय हमारे यहां कभी पशु नहीं मानी गई है। गाय सदा से हमारे यहां माता के रूप में परंपरा में रही है, इसलिए माता का सम्मान मिलना चाहिए।
उनके साथ प्रयागराज में हुए दुर्व्यवहार को लेकर कहा कि पूरा देश थू थू कर रहा है कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश की पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुखिया के लिए। वहीं उन्होंने अपने ऊपर लगे या उन्हें उत्पीड़न के मामले को लेकर कहा कि आप एक मुकदमे की बात कर रहे हैं। हमारे ऊपर तो कयी-कयी मुकदमे लगा रहे हैं, ताकि यह जो हम गौ रक्षा की आवाज और यह जो असली हिंदू नकली हिंदू और असली साधु नकली साधु की आवाज उठा रहे हैं। यह बंद हो जाय। हमारी आवाज दबाने के लिए बहुत सारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर कहा कि बिल्कुल वह हमारे खिलाफ जा रहे हैं, क्योंकि वह सत्ता के साथ रहना चाहते हैं लेकिन सत्ता के साथ रहना मुश्किल हो जाएगा उनका। हम तो सत्य के साथ हैं तो हमारे साथ वही रह सकता है जिसे सत्ता का लोभ न हो। वहीं उन्होंने मोदी योगी सरकार पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। मौजूदा सरकार कह कुछ रही है कर कुछ रही है कहा था कि गौ माता की रक्षा करेंगे और अब बीफ एक्सपोर्ट में यूपी नंबर वन बन गया है। कथनी—करनी में अंतर दिखाई दे रहा है। बाहर से कुछ और अंदर से कुछ और।
स्वागत अवसर पर जागृति ब्राह्मण रूपेश शुक्ला, अध्यक्ष विनोद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री विजय प्रकाश मिश्रा, अमोल वाजपेई, एडवोकेट राजू तिवारी, हरीश पाठक जिला उपाध्यक्ष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular