सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में तहसील पलिया के सभागार में “संपूर्ण समाधान दिवस” आयोजित हुआ। सीडीओ ने एसपी डॉ ख्याति गर्ग व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतोषजनक निस्तारण करें और भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल कार्यवाही करे। किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस समाधान दिवस में कुल 68 शिकायती पत्र पंजीकृत हुये जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 37, पुलिस विभाग की 13, विद्युत विभाग की 4, नगर निकाय 03, विकास विभाग की 02, आपूर्ति विभाग की एक, अन्य की 8 शिकायतें शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ अवनीश कुमार, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, तहसीलदार सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बच्चों के चेहरों पर आयी मुस्कान संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सीडीओ अभिषेक कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ दोनों योजनाओं के 5-5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और लंच पैकेट भी दिए गए। सीडीओ ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सहयोग प्रदान करना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














