HomeBiharडीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति ट्रान्सपोर्ट की बैठक आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति ट्रान्सपोर्ट की बैठक आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति ट्रान्सपोर्ट की बैठक आयोजित

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आपूर्ति ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य आवंटन एवं वितरण, खाद्यान वितरण (आनलाईन), आधार सीडिंग, ई-श्रम पोर्टल पर निबन्धित प्रवासी श्रमिकों को निर्गत राशन, आनलाईन राशन कार्ड निर्गमण और आरटीपीएस अन्तर्गत नये राशन कार्ड के निर्माण की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होने दशहरा त्योहार को देखते हुए त्योहार से पहले खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन डिलरों के पास अबतक खाद्यान्न का उठाव नहीं हुआ है, उन्हें गोदाम प्रबंधक को त्योहार के पहले खाद्यान्न की आपूर्ति अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें। अकबरपुर, मेसकौर, गोविन्दपुर एवं कौआकोल एमओ द्वारा बताया गया कि चावल की गुणवत्ता खराब रहने के कारण वितरण करने में काफी कठिनाई होती है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा एजीएम को चावल की गुणवत्तापूर्ण जाॅच करने का निर्देश दिये। ई-श्रम पोर्टल पर लेवर द्वारा रजिस्ट्रेशन जांचोपरान्त शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। ऑनलाईन आरटीपीएस पर जो भी आवेदन प्राप्त हुआ है, उसपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने कहा कि धान अधिप्राप्ति शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। कार्यालयों में लंबित एमजेसी और सीडब्लूजेसी मैटर को शून्य करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जहां-जहां टीपीडीएस गोदाम नहीं है, जैसे-काशीचक, रोह और नारदीगंज, उन जगहों पर नया गोदाम बनाने बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में आधार शिडिंग कम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। आधार सीडिंग काशीचक का 77 प्रतिशत, नवादा का 76 प्रतिशत, न्यूनतम और सर्वाधिक रजौली का आधार सीडिंग 83 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने सभी एमओ को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत आधार सिडिंग कराना सुनिश्चित करें। जिले में पीडीएस प्रणाली के कुल दुकानों की संख्या 1126 है और कार्ड की संख्या 03 लाख 24 हजार 323 है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पीयूष के साथ-साथ सभी एमओ, एजीएम आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read