सड़क छाप गुण्डों के भेष में नजर आये लालगंज सीएचसी के अधीक्षक
रिक्शा चालकों पर बरपाया कहर
सीएचसी अधीक्षक राजेश की दबंगई कैमरे में हुई कैद
अनुभव शुक्ला
लालगंज, रायबरेली। सीएमओ बीरेंद्र सिंह की सह से सीएससी के डाक्टर सड़क छाप टुटपुंजिया गुंडों के भेष में नजर आ रहे हैं। एक सीएचसी अधीक्षक की दबंगई के साक्ष्य मिलने के बावजूद कथित कार्यवाही का झूंठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। लालगंज सीएचसी अधीक्षक राजेश गौतम की दबंगई कैमरे में कैद हुई है। अस्पताल पहुंचे मरीज के ई रिक्शा चालकों को जमकर पीटा। डॉक्टर द्वारा ई रिक्शा चालकों से गुंडई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक हमले में हड़कंप मच गया। दरअसल पूरा मामला लालगंज अस्पताल का है जहां पर मरीज अपना ईलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। तभी अस्पताल के बाहर खड़े ई रिक्शा के टायरों की हवा निकाली गई और उनमें तोड़फोड़ की गई फिर पलट दिया गया जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है। ई रिक्शा चालकों को मारा पीटा भी गया। जिसका वीडियो वहां मौजूद तमीरदारों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया जिससे वहा मौजूद मरीजों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अब देखना यह है कि गुंडों के भेष में पल रहे ऐसे डाक्टर पर सीएमओ वीरेन्द्र सिंह कार्यवाही करते हैं या फिर उन्हें स्पष्टीकरण लेकर बरी कर देंगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।














