HomeChitrakootसरकारी कार्यालयों में लगायें प्लास्टिक सामग्री पर पाबंदी: डीएम

सरकारी कार्यालयों में लगायें प्लास्टिक सामग्री पर पाबंदी: डीएम

सरकारी कार्यालयों में लगायें प्लास्टिक सामग्री पर पाबंदी: डीएम

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण एवं पौधरोपण समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में नगर पालिका, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत राज विभाग द्वारा मंदाकिनी नदी के किनारे साफ सफाई का अभियान के बारे में चर्चा हुई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि बैनर लगाकर महीने में चार दिन अभियान चलाएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया की मंदाकिनी नदी किनारे अभियान चलाकर साफ सफाई कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त आदेश है कि प्लास्टिक मुक्त होना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किये कि सुन्दर घाट और रामघाट में हवन पूजन सामग्री के लिए विसर्जन कुंड बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रामघाट पर कच्ची जमीन नहीं मिल पा रही है तो पक्की जगह चिन्हित कर उसको सीमेंटेड बनवाएं। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण कराकर ट्रीगार्ड भी लगवाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किये कि मंदाकिनी नदी की सिल्ट सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी कर्वी के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाकर कराएं। उन्होंने कहा कि जिला समितियों द्वारा पौधरोपण भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो मंदाकिनी नदी में 14 नाला गिरते हैं, उनका चिन्हांकन कर उसमें समुचित व्यवस्था कराएं। अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि रामघाट पर जो नीचे से नाला आता है, उसमें भी जाल लगाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी राजापुर को निर्देशित किया कि जो नाला गिर रहा है, उसमें जाली लगाएं जिससे कि कूड़ा कचरा न फंसे। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा न जलाएं। जिलाधिकारी ने मिशन लाइफ के अंतर्गत सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत और अन्य सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक मुक्त अभियान पार्कों की साफ सफाई व कूड़ा कचरा के निस्तारण से सम्बन्धित जन जागरूकता अभियान व्यापक रूप से चलाया जाए। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालय में प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर तत्काल पाबंदी लगाए जाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ा कचरा जो एमआरएफ केन्द्र बनाए गए हैं, उसी में ही फेके, रोड के किनारे कोई भी कूड़ा कचरा दिखाना नहीं चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर बड़ी दुकानों से पॉलिथीन को भी चेक कराएं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में से जो सिरेंज व कचरा बाहर निकलता है, उसे न फेक चिन्हित स्थान पर ही रखें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में पूरी अनुपालन व्याख्या के साथ ही उपस्थित हो। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, प्रभागीय वनाधिकारी पीके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अपर प्रभागीय वनाधिकारी हरिशंकर सिंह, जूनियर इंजीनियर पर्यावरण सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read