फांसी लगाकर की आत्महत्या
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। काशीराम आवास कॉलोनी निवासी लख्खू 45 मंगलवार की रात करीब दस बजे परिवार वालों से मामूली कहासुनी से क्षुब्ध होकर मकान के भीतर कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की जानकारी होने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना स्वजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस की उदासीनता से न्याय के लिये भटक रही पीड़िता, क्या कहते हैं जिम्मेदार थानेदार?










