HomeJaunpurपुलिस की उदासीनता से न्याय के लिये भटक रही पीड़िता, क्या कहते...

पुलिस की उदासीनता से न्याय के लिये भटक रही पीड़िता, क्या कहते हैं जिम्मेदार थानेदार?

पुलिस की उदासीनता से न्याय के लिये भटक रही पीड़िता, क्या कहते हैं जिम्मेदार थानेदार?

संदीप पाण्डेय
सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में महिला को सुरक्षा को लेकर आए दिन भले ही मंच पर खड़े होकर नेता व अधिकारी सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े दावे करते हो किंतु यह दावा वही खोखला साबित हो जाता है जब किसी महिला के साथ अन्याय होने के बाद जिम्मेदार से शिकायत करने के बावजूद कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला दी जाती है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न की सुनवाई हेतु भले ही राज्य महिला आयोग व प्रत्येक जनपदों में महिला थानों की स्थापना कर दी गई हो किंतु उसके बावजूद महिला को न्याय न मिल पाना जिम्मेदारों की कार्यशैली पर लगातार प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। रायबरेली जनपद के डीह थाना के नवागंतुक थाना अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के आने से लोग भले ही कुशल कार्यशैली की आस लगाकर बैठे हो किन्तु उनका यदि पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो जहानाबाद चौकी इंचार्ज रहने के दौरान वे काफी सुर्खियों में रहा करते थे।

दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

जिससे स्पष्ट है कि न्याय की आस लगाए फरियादियों को न्याय मिल पाना मुश्किल है। क्योंकि डीह थाने की ही एक पीड़ित महिला का मामला जब इनके समक्ष जाता है तो उस मामले में इनके द्वारा गैर जिम्मेदार बयान इनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं डीह थाना क्षेत्र के करामत अली मजिलाहा का है।
जहां के निवासी दिलीप कुमार के साथ रेनू नाम की महिला जो मूल रुप से गदागंज की निवासी है के साथ विवाह हुआ था, रेनू के तीन बच्चे हैं। रेनू के ससुर की मृत्यु के बाद संपत्ति मिल जाने पर दिलीप की संगत बिगड़ी और वह नशा करने लगा। नशे की हालत में रोज रेनू के साथ मारपीट करता और उसे मार के भगा देने की धमकी देने लगा। रेनू रोज की मारपीट से तंग आकर मायके चली गई। आरोप है कि जब वह कुछ दिन बाद अपने ससुराल आई तो पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।
इस बाबत जब रेनू ने विरोध किया तो उसके पति दिलीप ने पड़ोसी शिव प्रसाद और जगदीश के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और सारा समान व जेवर भी छीन लिया और भद्दी भद्दी गालिया देते हुए धमकी दी अब दुबारा यहाँ मत आना नहीं तो तुम सबकी हत्या करवा देंगे,वह भागकर मायके आ गई। रेनू अपनी शिकायत लेकर डीह थाना पहुंची लेकिन रेनू का आरोप है कि थानेदार डाटकर भगा देते है। रेनू अबोध तीन बालकों को लेकर दर दर की ठोकर खा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की जिम्मेदारी जिन लोगों के कंधे पर है वह मनमाना रवैया अपनाकर सरकार की नीतियों पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार थानेदार?
जब इस बाबत थानेदार पवन प्रताप सिंह से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी केवल दो दिन हुआ है यहाँ आए, मामला दर्ज हो रहा है।

 

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read