छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
दीपक कुमार
शामली। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के द्वार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग द्वारा शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित महाविद्यालय में विद्यार्थी विभाग द्वारा छात्रों की टोली में संवाद कर सभी छात्रों से संघ से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान कई दर्जन छात्र छात्राओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण व जागरूकता के भाव को निखारने ने पर जोर दिया। छात्र छात्राओं ने जल्द जुड़ने का आश्वासन भी दिया। शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कुलदीप, नगर प्रचारक शिवम, जिला प्रचार प्रमुख आलोक, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख तुषार चौहान, नगर विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान ऋतिक वर्मा, मिलन प्रमुख शिवम, कॉलेज कार्य प्रमुख अमन कुमार, छात्रावास प्रमुख तरुण सिंगल, मीडिया प्रमुख अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










