Homeशामलीपति ने पत्नी की पीट पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

पति ने पत्नी की पीट पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

पति ने पत्नी की पीट पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी संदीप पुत्र जयप्रकाश की शादी 12 वर्ष पूर्व संगीता पुत्री पवन निवासी सम्राट कॉलोनी सहारनपुर के साथ हुई थी। सूत्रों की माने तो मंगलवार को पति एवं पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया। घरेलू विवाद में संदीप ने अपनी पत्नी संगीता की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी, और आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक महिला के ससुरालजनों से मौत के कारणों की जानकारी ली। महिला के ससुर ने बताया कि मृतक महिला छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी तभी बंदरों के डर से छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आरोपी पति ने महिला की पीट-पीट कर हत्या की है। एसपी नें फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सैंपल लेकर लैब के लिए भेजे हैं। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक महिला के भाई रोहित कुमार निवासी सम्राट कॉलोनी जनपद सहारनपुर ने आरोपी जीजा के विरुद्ध उसकी बहन की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read