Homeशामलीअधिवक्ताओं ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

दीपक कुमार
कैराना, शामली। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ लाठीचार्ज, अधिवक्ताओं की हत्या एवं उत्पीड़न के खिलाफ बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्तागण ने हड़ताल कर सब रजिस्टार कार्यालय के प्रांगण में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर विवेचना को प्रभावित करने का आरोप लागया है। मंगलवार को बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विगत दिनों हापुड़ में हुए पुलिसिया लाठीचार्ज, अधिवक्ताओं की हत्या एवं उत्पीड़न के खिलाफ कार्य बहिष्कार करते हुए कचहरी प्रांगण में स्थित सब रजिस्टार कार्यालय के समीप सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष ठाकुर राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। बार महासचिव आलोक चौहान ने बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। विगत 29 अगस्त 2023 को सीओ हापुड़ एवं कोतवाल ने अपना वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। पूर्व में भी पुलिस-प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ हुई वारदातों का राजफाश नही किया गया, जिससे अधिवक्तागण आहत है। शासन की ओर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन सभी वही पर तैनात है जिस कारण वह लोगों को डरा धमका कर मुकदमे की विवेचना को प्रभावित कर रहें। एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित करके प्रदेश में तुरंत लागू किया जाए तथा हापुड़ लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। धरने में शामिल होकर बेनाम लेखक संग व टाइपिस्टों ने अधिवक्ताओं का समर्थन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read