राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
जितेन्द्र सिंह चौधरी
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 योजना के तहत शनिवार को प्रभात-फेरी निकाली। प्रभात फेरी चोलापुर बाजार से होते हुए चोलापुर थाने तक गई। इस दौरान चोलापुर थाने की एसआई शालिनी श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हुए समझाया गया। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्य अंजू सिंह, डॉ. अनिता गिरी, डॉ. विशालाक्षी देवी, चंद्रिका, आरती कुमारी, सरिता कुशवाहा, अंजू,रंजना, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना आदि मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















