संघर्ष से जन्मी सारिका दुबे | #TejasToday
दीपक कुमार
चंदौली। रख याद कि क्या तेरी हस्ती है, तुझमें दुर्गा और काली भी बसती है। उक्त कथन जनपद के धूसखास निवासी सारिका दुबे पर चरितार्थ होती है। भारत एक पुरुष प्रधान देश है, पुरुष प्रधान देश में किसी नारी का आगे बढ़ना किसी युद्ध को लड़ने से कम नहीं है लेकिन इस कदम को अपवाद साबित सारिका दुबे ने किया है। अपने सकारात्मक जनसेवा एवं उत्कृष्ट सोच से दिव्यांगों, बच्चे, महिलाओं के लिये लगातार कार्य करने से जनपद ही नहीं वरन प्रदेश एवं देश में कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। गौरतलब हो कि वर्ष 2018 में यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भारत को इन्होंने दिलाया है।
सवारियों से भरी टैम्पो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत व कई घायल | #TejasToday
कहां जाता है ना कि ‘होनहार बच्चों के लक्षण पालने में दिख जाते हैं’, ठीक उसी प्रकार सारिका जी के संघर्षों की शुरुआत बचपन में ही हो गई। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण समाज के भय के कारण छोटे दादा ने पढ़ाई बंद करवा दी, परंतु पिताजी के सहयोग से छुपकर मीलों पैदल चलकर अपनी शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2018 में छात्राधारी सिंह पीजी कॉलेज से स्नातक कर सरकारी नौकरी न कर फैसला किया महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिये कार्य करने लगी।
अपनी बेहतर कार्यकुशलता से वर्ष 2018 में राष्ट्रीय अवार्ड चेंज मेकर से नवाजा गया। वर्ष 2020 में युवा समाज सेविका वर्ष 2021 में काशी की बेटी, वीरांगना एवं राष्ट्रीय सम्मान बेस्ट सोशल वर्कर संविधान क्लब दिल्ली में दिया गया। सारिका का कहना है कि आने वाले दिनों में अपने निजी एनजीओ ‘खुशी की उड़ान’ के माध्यम से गरीबों, निराश्रितों बच्चे, महिलाओं, वृद्धों एवं दिव्यांगों के उत्थान के लिये योजनाबद्ध तरीके से काम कर उनकी सेवा का काम किया जायेगा।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट





