HomeJaunpurरत्नेश कुमार बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष | #TejasToday

रत्नेश कुमार बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष | #TejasToday

रत्नेश कुमार बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष | #TejasToday

केराकत, जौनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुये रत्नेश कुमार को मंडल कार्यकारिणी द्वारा नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राहुल इंजीनियर को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व सुरेन्द्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। एक ओर जहां नवागत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को बनाये जाने से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है।

संघर्ष से जन्मी सारिका दुबे | #TejasToday

वहीं उनके पैतृक आवास सेनापुर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नवागत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि अपने दो सालों के सफर में बतौर भीम आर्मी सदस्य के रूप कार्य करने के बाद केराकत विधानसभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किये। फिर काफी समय से जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किये और आज मुझे जिलाध्यक्ष के पद का पदभार मिला। इसके लिये सभी को धन्यवाद देते हैं।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read