नजर की डोरी!

नजर की डोरी!

मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

होंठ रंगीले उसकी आँखें शराबी,
चटक चुनरिया और चाल नवाबी।
मत उड़ चिरई-सी गोरी रे!
लुकछिप के।
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

आइसक्रीम, कुल्फी ज्यादा है खाती,
रबड़ी,जलेबी न उसको है भाती।
वो खाती है लॉली पॉप चोरी रे!
लुकछिप के।
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

आएगा एक दिन उसका भी सजना,
बजेगी शहनाई उसके भी अंगना।
तब खेलेगी पिया संग होरी रे!
लुकछिप के।
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

बरसेगा रंग और पिएगी भंग को,
कैसे छिपायेगी नाजुक बदन को।
होगी वहाँ जोराजोरी रे!
लुकछिप के!
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

हर रात होगी उसकी दिवाली,
गमकेगी नित्य वो फूलों की डाली।
नयनों से पीते नर -नारी रे!
लुक-छिपके।
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

फैला है सुख तू धरती पे देखो,
बुराई का कचरा किसी पे न फेंको।
जिन्दगी बनाओ न भारी रे!
लुकछिप के।
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।

खाओ निशिदिन तुम भी मलाई,
सबकी भलाई में अपनी भलाई।
झूलो झूला पारापारी रे!
लुकछिप के।
मत फेंको नजर की डोरी रे!
लुकछिप के।
देखो उठती जवानी अभी कोरी रे!
लुकछिप के।
रामकेश एम. यादव
(कवि/साहित्यकार), मुम्बई

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent