HomeAyodhyaदोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
अयोध्या। छत्तीसगढ़ में खोजी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की भ्रष्टाचार उजागर करने पर हुई निर्मम हत्या से पत्रकार काफी दुखी हैं। इसी को लेकर पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मृतक पत्रकार के परिवार को 5 करोड़ दिए जाने की मांग उठाई है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष अयोध्या मनोज कुमार दूबे के नेतृत्व में पत्रकारों ने सहायक अभिलेख अधिकारी रामप्रसाद त्रिपाठी को गुरूवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने, मृतक पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। पत्रकार हत्या के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राज कपूर बौद्ध, जिला महामंत्री अंसार हुसैन, बृजेश सिंह, दिनेश तिवारी, मनोज गुप्ता, परमजीत कौर, केतकी, रमेश सिंह, अरशद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read