Homeअमेठीआवारा पशु ने मजदूर पर किया हमला, हुई मौत

आवारा पशु ने मजदूर पर किया हमला, हुई मौत

आवारा पशु ने मजदूर पर किया हमला, हुई मौत

राघवेन्द्र पाण्डेय
भेटुआ, अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड में आवारा पशु रविवार की शाम को एक और जिंदगी का काल बन गया। एलएएल कोरवा में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले घुरहा ग्राम पंचायत के गोसाईं का पुरवा गांव निवासी 47 वर्षीय सुरेश पुत्र कल्लू पर आवारा पशु ने तब हमला कर दिया जब वह रविवार की शाम काम से वापस घर लौट रहे थे। सुरेश शाम सात बजे सायकिल से टिकरी चौराहे के करीब पहुंचे ही थे कि रास्ते में खड़े सांड ने उन्हें सायकिल समेत रौंद दिया, जिसके बाद अचेत हो चुके सुरेश को लोगों ने सीएचसी भेटुआ पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचे सुरेश की रात दो बजे अचानक से तबियत खराब होने लगी उसे पुनः सीएचसी भेटुआ ले जाया गया जहां हालत चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने उसे फौरन सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पहुंचने पर सोमवार तड़के चार बजे सुरेश की मौत हो गई। मृतक सुरेश के तीन बच्चे हैं, दो की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटी अभी कुंवारा है, यूं अचानक घर के मुखिया का चले जाना परिवार पर बज्रपात से कम नहीं। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस से वापस नहीं लौटा था। मृतक के घर में शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read