Advertisement

चाइनीज एप्प बैन होने पर भाजपाजनों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Must Read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद को जिला सचिव व शाहगंज तहसील प्रभारी मनोनीत किया है। आशुतोष के जिला सचिव व शाहगंज प्रभारी मनोनीत होने पर जिला उपाध्यक्ष राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, ड. नीलेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, इं. अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक पत्रकार, अंकित श्रीवास्तव, बच्चा भइया, सिम्पू श्रीवास्तव, अर्पित, आनंद श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, कायस्थ राजेश श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

जौनपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए गरीबों को नवंबर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा की। मोदी ने कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है इसलिए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीपावली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक मुफ्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं और पांच किलो चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा।
इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है। कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, नियमों का सख्ती से पालन किया जाता था परन्तु अब सरकार, स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को फिर से इसी तरह की सावधानी दिखानी होगी। हमें कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जब से सरकार ने चाइनीज एप्प को पाबन्द कर दी है। तब से देशवासियों में खुशी की लहर है। आज भाजपा के जौनपुर स्थित कार्यालय पर मिठाई बाँट कर खुशी मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री शुशील मिश्रा जी पीयूष गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानियां, ई. अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धन्यजय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, वटेश्वर सिंह, अम्बुज तिवारी, जिला महामंत्री भाजयुमो विकास ओझा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आशीष जायसवाल, ऋषिकेश श्रीवास्तव, शुभम मौर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे ग्राम खरौना में मनोज राजभर के यहां सोमवार की रात बारात आयी थी दहेज व तिलक न मिलने पर दूल्हे ने मचाया तांडव। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात शाहगंज से सटे ग्राम नटौली में मनोज राजभर की लड़की प्रियंका की शादी थी निश्चित समय पर बारात थाना खेतासराय के ग्राम पारा कमाल से आई। लड़की पक्ष ने आवा भगत की सारी रस्में रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान तक हो गया। सुबह खिचड़ी के समय दूल्हे ने दहेज में सोने की सिकड़ी व तिलक के पैसे मांगने लगा तो लड़की पक्ष वालों ने असमर्थता जाहिर की तो दूल्हा नाराज हो गया घरातियों बरातियों में कहा सुनी होने लगी। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर ले आई। जबकि लड़की पक्ष के कथानुसार की लड़की पक्ष ने लाक डॉउन को देखते हुए शादी शादी इंकार कर दी गई थी। परन्तु दूल्हे पंकज पुत्र दलसिंगार के आग्रह पर शादी का दिन पड़ा और बारात आई लड़की पक्ष ने दहेज की कोई बात नहीं की थी लडके पक्ष ने भी कहा था मुझे दहेज नहीं लड़की चाहिए। फिलहाल दोनों पक्षों को कोतवाली में बिठाया गया है। जौनपुर। राय स्टूडियो एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस त्रिलोचन महादेव, जलालपुर जौनपुर, हमारे यहां शादी विवाह, बर्थडे, रामायण आदि शुभ अवसर पर कार्ड की छपाई एवं विडियो व फोटोग्राफी की जाती है। जिसमें LCD, क्रेन, ड्रोन, 4K की सुविधा भी उपलब्ध है, और साथ ही करिज्मा एलबम की डिजाइनिंग की जाती है। जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात किया। पूर्व मंत्री केपी यादव के गांव उतरगांवा जाकर उनके पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के कबीरुद्दीनपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जनपद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के साथ मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर मेडिकल कालेज का नाम स्व. पारस नाथ यादव के नाम पर होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, अतुल सिंह, अनिल यादव फौजी, दिनेश यादव फौजी, नवनीत यादव, राकेश यादव, नगीना यादव, सुनील यादव, अमित यादव, राघवेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, शनि यादव, बाबा यादव, आरबी यादव, विकास यादव, जेपी पाल, लालचन्द यादव, रजनीश मिश्रा, डा. लक्ष्मीकांत यादव, दीपक गोस्वामी, तहलका यादव आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

पथरी खदान में चल रहा गुण्डाराज!

पथरी खदान में चल रहा गुण्डाराज! खदान संचालक ने अवैध खनन का विरोध करने पर किसानों को धमकाया पीड़ित किसानों ने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This